प्रदेश मध्य प्रदेश Featured

महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीयों से जगमग होगा महाकाल लोक, अयोध्या का टूटेगा रिकॉर्ड

उज्जैनः 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व है। इस पवन पर्व पर धर्मनगरी उज्जैन लाखों दीपों से जगमग होगी। इस दिन शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम आयोजित कर दीपोत्सव मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में 21 लाख दीये रामघाट एवं महाकाल लोक में जलाकर गिनीज बुक में रिकार्ड स्थापित किया जायेगा। इस आयोजन में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई वीवीआईपी भी शामिल होंगे। वहीं उज्जैन नगर निगम कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुट गया है।

ये भी पढ़ें..Google, Amazon के बाद अब इस कम्पनी ने किया छंटनी का ऐलान, 3,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

शुक्रवार इस संदर्भ में एक बैठक पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में आयोजित हुई। सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में केबीनेट मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं कलेक्टर आशीषसिंह ने मार्गदर्शन किया तथा आमंत्रितों के सुझाव लिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि- जनसहभागिता से इस कार्यक्रम का सफल बनाया जायेगा। डॉ.मोहन यादव ने कहा कि रिकार्ड स्थापित करने के साथ-साथ महाशिवरात्रि अवसर पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिये अच्छा प्रबंधन हो, यह भी सुनिश्चित करना होगा। इसके लिये शहर में टेन्ट सिटी के कॉसेंप्ट को लागू करने का सुझाव दिया।

उन्होंने दीपोत्सव पर रामघाट एवं महाकाल लोक क्षेत्र में बनने वाले ब्लॉक्स का नाम द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम पर करने का सुझाव भी दिया। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहाकि दीपोत्सव के आयोजन की शुक्रवार की बैठक से शुरूआत हो गई है। महत्वपूर्ण सुझाव पर अमल किया जायेगा। बैठक में महापौर मुकेश टटवालए एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल,आयुक्त नगर निगम रोशन सिंह मौजूद थे।

अयोध्या का टूटेगा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के तहत उज्जैन में लाखों दीप एक साथ प्रज्ज्वलित होंगे, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। अभी तक रामनगरी अयोध्या में एक साथ 15 लाख 76 हज़ार दीपक जलाए गए थे। ऐसे में उज्जैन में इस बार 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे । साथ ही अयोध्या का रिकॉर्ड भी टूटेगा और देश में एक साथ 21 लाख दीप जलाने का नया कीर्तिमान बनेगा। पिछली, महाशिवरात्रि (Mahashivratri) को भी 11 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर उज्जैन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)