महाराष्ट्र में भाजपा की नई कार्यकारिणी गठित, 16 उपाध्यक्ष व 6 महासचिव की घोषणा

18

 

 

 

 

 

 

 

मुंबई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव और 16 सचिव रखे गए हैं। इसके अलावा 64 कार्यकारिणी सदस्य, 264 विशेष निमंत्रित सदस्य और 512 निमंत्रित सदस्य शामिल किये गए हैं।

चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर माधव भांडारी, सुरेश हालवणकर, चैनसुख संचेती, जयप्रकाश ठाकुर, धर्माल मेश्राम, एजाज देशमुख, राजेंद्र गावित आदि की नियुक्ति की गई है। महासचिव पद पर विधायक रणधीर सावरकर, एड. माधवी नाईक, संजय केनेकर, विजय चौधरी, विक्रांत पाटिल, मुरलीधर मोहोल की नियुक्ति की गई है। सचिव पद पर भरत पाटील, एड. वर्षा डहाले, अरुण मुंडे, महेश जाधव आदि की नियुक्ती की गई है। कोषाध्यक्ष पद पर विधायक मिहीर कोटेचा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी पद पर रवींद्र अनासपुरे की नियुक्ति की गई है। विभागीय संगठन मंत्री पद पर उपेंद्र कोठेकर (विदर्भ), मकरंद देशपांडे (पश्चिम महाराष्ट्र), संजय कौडगे (मराठवाडा), शैलेश दलवी (कोकण), हेमंत म्हात्रे (ठाणे) को नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें..GST Collection: जीएसटी संग्रह में महाराष्ट्र नंबर 1, जानें कौन हैं देश में टाॅप-10…

कार्यकारिणी के विशेष निमंत्रित सदस्य पद पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, राष्ट्रीय सचिव पंकजा ताई मुंडे, विजयाताई रहाटकर, केंद्रीय व राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्री, राज्यमंत्री, मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार, राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद डॉ. हिना गावित, राज्य के सभी सांसद, विधायक आदि का समावेश है। इसके अलावा 288 विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयक और 705 मंडलों के प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष माधव भांडारी, महाविजय अभियान के संयोजक विधायक श्रीकांत भारतीय, प्रदेश महासचिव विधायक रणधीर सावरकर, माधवी नाईक, विजय चौधरी, संजय केनेकर, विक्रांत पाटिल, मुरलीधर मोहोल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, प्रदेश समन्वयक विश्वास पाठक आदि उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)