Home फीचर्ड Maharashtra Assembly Elections: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 3...

Maharashtra Assembly Elections: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 3 महिला नेता भी शामिल

haryana-assembly-elections-2024-bjp

Maharashtra Assembly Elections , मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को ‘स्टार प्रचारकों’ की सूची जारी कर दी। इस सूची में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, इस सूची में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का है, जो 7 से 14 नवंबर के बीच 10 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल है।

Maharashtra Assembly Elections: यहां देखे पूरी लिस्ट

इस सूची में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, मुरलीधर मोहोल और बीजेपी के संयुक्त सचिव शिव प्रकाश को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

ये भी पढ़ेंः- Wayanad By-Election: प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता को लिखा पत्र, कहा- मेरी यात्रा में शिक्षक…

महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं को भी ‘स्टार प्रचारकों’ की सूची में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, अशोक चव्हाण, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद नारायण राणे, उदयनराजे भोसले, विनोद तावड़े, आशीष शेलार, पंकजा मुंडे, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, रवीन्द्र चव्हाण और राधाकृष्ण विखे-पाटिल शामिल हैं।

BJP star campaigner list: तीन महिलाएं शामिल

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा प्रवीण दरेकर और संजय कुटे, अमर साबले, अशोक नेते और नवनीत राणा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version