मध्य प्रदेश Featured टॉप न्यूज़

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले मिलेगी अक्टूबर माह की सैलरी, आदेश जारी

सैलरी

भोपालः मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। इस बार कर्मचारियों का वेतन समय से पहले मिल जाएगा। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दीपावली से पहले देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिये हैं।

ये भी पढ़ें..ईडी की सख्ती के बाद CEO कंपलेक्स पहुंच तापस, शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी पूछताछ

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि "दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं । सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1582993359576399872?s=20&t=NlXqhWoYuyNHVBcsBXO33Q

दरअसल इस बार दीपावली का त्यौहार माह के अंत में यानी 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। आमतौर पर कर्मचारियों की सैलरी 30 तारीख या उसके बाद खाते में आती है। लेकिन दिवाली पर खर्च को लेकर उनके सामने समस्या हो सकती थी। लिहाजा सरकार ने कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए 24 अक्टूबर से पहले ही सैलरी देने का बड़ा फैसला लिया। बता दें कि मध्य प्रदेश में करीब साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारी काम करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)