प्रदेश मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: बारिश होते मगरमच्छ मचाने लगे आतंक, खौफ में रिहायशी बस्तियों के लोग

  शिवपुरी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी शहर में बारिश होते ही मगरमच्छों के आने का क्रम शुरू हो गया है। शिवपुरी में दो दिन से जारी बारिश के बीच गुरुवार को फिजिकल कॉलेज के पास 6 फीट का मगरमच्छ निकल आया। इस मगरमच्छ के निकलने से फिजिकल क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

मड़ीखेड़ा बांध में छोड़ गया मगरमच्छ

इसकी जानकारी आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे पकड़कर पास के मड़ीखेड़ा बांध में छोड़ दिया फिजिकल कॉलेज के पास नाले में मिले करीब 6 फीट लंबे मगरमच्छ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जैसे ही मगरमच्छ की खबर आसपास की कॉलोनियों में पहुंची तो लोग उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए। यह भी पढ़ेंः-Dengue: जगदलपुर में बढ़ रहे डेंगू के मामले, अब तक 13 मिले पाॅजिटिव लोगों ने बताया कि माधव नेशनल पार्क की सीमा शहर से सटी हुई है। इस राष्ट्रीय उद्यान में सांख्यसागर झील है, जिसमें बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इस झील में 200 से अधिक मगरमच्छ हैं। शिवपुरी शहर की नालियाँ इसी सांख्यसागर झील से जुड़ी हुई हैं। इन्हीं नालों के सहारे मगरमच्छ शहर में प्रवेश करते हैं। पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि शिवपुरी शहर के रिहायशी इलाकों में लगातार मगरमच्छ निकल रहे हैं। सांख्यसागर झील में मगरमच्छों की लगातार बढ़ती संख्या भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)