Uncategorized

शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा का अनावरण करना गौरव की बात: मुख्यमंत्री

sonipat

सोनीपत: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को यहां शहीद मदनलाल ढींगरा (Madan lal dhingra) सामुदायिक केंद्र में शहीद मदनलाल ढींगरा (Madan lal dhingra) की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय से प्रेरित होकर मदन लाल ढींगरा ने आजादी आंदोलन में हिस्सा लिया था। उनके साथ राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली, पूर्वमंत्री कविता जैन, ललित बतरा, पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन और भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा थे।
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शहीद मदन लाल ढींगरा (Madan lal dhingra) की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव की बात है। अनावरण समारोह में पंजाबी बिरादरी एकता मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद रमेश कौशिक और अन्य अतिथियों का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें..धड़क गर्ल जान्हवी ने ‘उमराव जान’ के इस गाने पर डांस...


मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लेकर अब हमें देश के लिए जीना होगा। देश को हमने कभी धरती का टुकड़ा नहीं, भारत मां माना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। गुरु पुत्रों की शहादत को भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। सेना में हर 10वां जवान हरियाणा से है।

उल्लेखनीय है कि ब्रितानी हुकूमत के समय मदनलाल ढींगरा इंग्लैंड अध्ययन करने गए थे। वहां वह देशभक्ति के रंग में रंग गए। उन्होंने अंग्रेज अधिकारी विलियम हट कर्जन वायली की गोली मारकर हत्या कर दी। उन पर मुकदमा चला। 23 जुलाई, 1909 को पुराने बेली कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई। अदालत ने उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई। 17 अगस्त,1909 को लंदन की पेंटविले जेल में उन्हें फांसी पर लटका दिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)