Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआस्थाChandra Grahan 2024: इस बार होली पर लगेगा इस साल का पहला...

Chandra Grahan 2024: इस बार होली पर लगेगा इस साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखाई देगा

Chandra Grahan 2024: मार्च का महीना शुरू हो चुका है. ये माह व्रत त्योहारों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस महीने महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज, होलिका दहन और होली जैसे कई बड़े त्योहार पड़ने वाले हैं। साथ ही, कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वााला है। हालांकि सबसे खास बात यह कि इसी महीने 25 मार्च यानी होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। आइए चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

25 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

दरअसल खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले दुनिया भर के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण एक विशेष घटना है। इस साल यानी 2024 में पृथ्वी पर दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्र ग्रहण इस महीने 25 मार्च को लगेगा जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 17-18 सितंबर को देखने को मिलेगा। इस महीने लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:23 बजे शुरू होगा और दोपहर 03:02 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें..Mahashivratri: घर बैठे स्पीड पोस्ट के जरिए मिलेगा श्री काशी विश्वनाथ का प्रसाद

इन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

हालांकि होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन साल पहला चंद्र ग्रहण स्विट्जरलैंड, जापान,नॉर्वे, रूस, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है.

क्यों होता है चंद्र ग्रहण?

बता दें कि चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जैसे पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, चंद्रमा एक उपग्रह है जो पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। जब ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है कि सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और इस कारण सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है, तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण तभी होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं। ऐसा अधिकतर पूर्णिमा के दिन होता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें