प्रदेश देश

कर्नाटक में महिला कांस्टेबल की हत्या का खुला राज, सामने आई ये बड़ी वजह

तुमकुरु: कर्नाटक पुलिस की जांच में यहां एक महिला कांस्टेबल की हत्या के पीछे लव ट्रायंगल का कारण सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को एक अन्य महिला कांस्टेबल और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया गिरफ्तार महिला कांस्टेबल की पहचान रानी और उसके सहयोगी निकेश के रूप में हुई है।

तुमकुरु के हुलियार पुलिस स्टेशन में पुलिस कांस्टेबल के रूप में काम करने वाली 39 वर्षीय सुधा हाल ही में लापता हो गई थी। बाद में उसका शव मिला। मृतक सुधा के चचेरे भाई मंजूनाथ ने भी आत्महत्या कर ली और पुलिस को उसके डेथ नोट के माध्यम से सुधा की हत्या में एक अन्य महिला कांस्टेबल की भूमिका के बारे में पता चला। जांच से पता चला कि रानी और मृतक सुधा बेंगलुरु में काम करने वाले एक पुलिस कांस्टेबल से प्यार करती थीं। इस बात को लेकर थाने के अंदर भी वे कई बार झगड़ चुके थे। सूत्रों ने कहा कि रानी ने सुधा को मारने का फैसला किया और सुधा के चचेरे भाई मंजूनाथ की मदद मांगी।

ये भी पढ़ें-Onam bumper lottery: ऑटो ड्राइवर ने जीती 25 करोड़ की लाॅटरी,...

मंजूनाथ ने 5 लाख रुपये लिए और अपनी चचेरी बहन सुधा को मारने के लिए तैयार हो गया। 4 सितंबर को एक असफल प्रयास के बाद, मंजूनाथ और उसके दोस्त निखिल ने 13 सितंबर को उसकी हत्या कर दी। 13 सितंबर की शाम को निखिल ने सुधा को एक कार में लिफ्ट देने का ऑफर दिया। रास्ते में मंजूनाथ भी उनके साथ हो लिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्ची स्प्रे डाला और उसके सीने में छुरा घोंप दिया। बाद में उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

निकेश ने पुलिस को यह भी बताया कि रानी ने उन्हें पहले असफल प्रयास के लिए डांटा था और यह काम पूरा करने के लिए सात दिनों की समय सीमा दी थी। आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…