राजनीति Featured लोकसभा चुनाव 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting : सुबह 11 बजे तक 25.41% मतदान, बंगाल में बंपर वोटिंग

blog_image_6639d28cdf659

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। सुबह 11 बजे तक 25.41% वोटिंग हो चुकी है। जबकि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी हुई है। लोगों में वोटिंग को लेकर जमरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में करीब 33 प्रतिशत हुआ है। जबकि महाराष्ट्र में वोटिंग की रफ्तार अभी धीमी है। यहां सुबह 11 बजे तक केवल 18.18% मतदान हो सका है।

Lok Sabha Election 2024 : सुबह 11 बजे तक कहां कितना मतदान

  1. पश्चिम बंगाल- 32.82%
  2. महाराष्ट्र- 18.18%
  3. असम- 27.34%
  4. उत्तर प्रदेश - 26.12%
  5. बिहार- 24.41%
  6. छत्तीसगढ़- 29.90%
  7. गोवा 30.94%
  8. गुजरात- 24.35%
  9. कर्नाटक- 24.48%
  10. मध्य प्रदेश- 30.21.48%
  11. दादरा और नगर हवेली दमन और दीव- 24.69%

तीसरे चरण में इन सीटों पर हो रहा मतदान

तीसरे चरण में गुजरात की 25 सीटें, छत्तीसगढ़ की 7 सीटें, गोवा की 2 सीटें, कर्नाटक की 14, बिहार की 5, असम की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। जबकि दादरा -नगर हवेली और दमन-दीव की दो लोकसभा पर वोट डाले जा रहे है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए मतदान की तारीख छठे चरण में 25 मई को पुनर्निर्धारित की गई है। पहले यहां भी तीसरे चरण में मतदान होना था। इसके अलावा गुजरात की सूरत सीट बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है।

गौरतलब है कि तीसरे चरण में ज्यादातर बीजेपी का गढ़ माने जा रहे क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। आज जिन 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है, साल 2019 में भाजपा ने उनमें से 72 सीटें जीतीं थीं, इनमे से 26 सीटें गुजरात में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)