Vastu Tips for Money: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये उपाय, नहीं होगी आर्थिक तंगी

21

laxmi-maa-vastu-tips-for-money

Vastu Tips for Money: आज शुक्रवार का दिन है, जो मां लक्ष्मी को समर्पित हैं, मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। हर कोई चाहता है कि उनके घर और परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी हैं और कभी आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़ें। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर कोई रोजाना अलग अलग उपाय करते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं —

बाॅलीवुड हस्तियों ने भी फैंस को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

मां लक्ष्मी कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

— तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी जी का वास होता है, अगर आप रोजाना सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे को जल चढ़ाते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। शाम को तुलसी में दीपक लगाने से बरकत बनी रहती है।

— सुबह और शाम को सूर्यास्त से पहले घर की साफ-सफाई करने के बाद मुख्य द्वार पर दीपक लगाएं, जो ऐसा करते हैं उनसे हर विपदा का नाश होता है और मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं। इसके अलावा वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।

अयोध्या में बनेगी 221 मीटर ऊंची राम मूर्ति, देखिए Exclusive तस्वीरें

— जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है उस घर के सदस्यों को कभी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ता। मां लक्ष्मी की शुभता प्राप्त होती है।

— हर शुक्रवार को श्रीसूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, घर में कभी धन-अन्न की कमी नहीं होती। इसके अलावा ऐसा करने से शुक्र ग्रह बलवान होता है। धन बढ़ोत्तरी के योग बनते हैं।

— रोजाना गाय की सेवा करें, ऐसा कहा जाता है कि, गाय में 33 कोटि देवी देवता का वास होता है। गाय को ताजी रोटी और चारा खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है इससे संतान और कारोबार में लाभ मिलता है।

— धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे इसके लिए स्त्रियों का कभी अपमान न करें, जो महिलाओं का अपमान करते हैं उनको मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है।

— जिन लोगों के घर रात के जूठे बर्तन रखे होते हैं, वहां बरकत नहीं होती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियों की कोई गारंटी नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)