Home अन्य क्राइम सलमान खान के घर फायरिंग मामला : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर...

सलमान खान के घर फायरिंग मामला : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर सुखा गिरफ्तार

lawrence-bishnoi-gang-and-salman-khan-2024

Salman Khan house firing Case , पानीपत: मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार देर रात मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक शूटर को पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पानीपत से गिरफ्तार शूटर का नाम सुखा है, जो पानीपत के रेल कलां गांव का रहने वाला है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में शूटर सुखा को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने पानीपत के सेक्टर 29 थाना पुलिस की मदद से सुखा को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी नवी मुंबई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।

फायरिंग से पहले की थी रेकी

जानकारी के मुताबिक सुखा के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिन्होंने नवी मुंबई में सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस की रेकी की थी। इस फार्म हाउस पर हमले की साजिश रची गई थी, जिसमें सुखा मुख्य आरोपी था। गिरफ्तारी के बाद सुखा को नवी मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ेंः- ‘न्याय की देवी’ की आंखों से हटी पट्टी, अब हाथ में तलवार की जगह संविधान, जानें क्या हैं मयाने

14 अप्रैल को सलमान के घर पर हुई थी फायिरंग

बता दें, 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थी। एक नाबालिग के जरिए सलमान पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी। इस हमले के बाद उनका इरादा नाव के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भागने का था। लॉरेंस गैंग तुर्की में बनी जिगाना पिस्तौल से सलमान खान की हत्या करने की योजना बना रहा था।

उल्लेखनीय है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की भी इसी पिस्तौल से हत्या की गई थी। लॉरेंस ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। जानकारी के मुताबिक, 14 अप्रैल को बाइक सवार दो हमलावरों ने सलमान के बांद्रा स्थित घर पर 7.6 बोर की बंदूक से चार राउंड फायरिंग की थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version