Featured मनोरंजन

बिपाशा-करण के घर आयी ‘लाडली बेटी’, शादी के 6 साल बाद आंगन में गूंजी किलकारी

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) मां बन गयी हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। बाॅलीवुड के फेमस कपल आज अपनी पहली सन्तान का स्वागत कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर-आलिया और गुरमीत-देबिना के घर भी बेटी का जन्म हुआ है।

बेटी के जन्म की खबर से सुनते ही बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बाॅलीवुड सेलिब्रिटी के साथ ही उनके फैंस भी नन्ही परी के आने पर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बेटी के जन्म लेने के बाद करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की फैमिली पूरी हो गयी है।

ये भी पढ़ें..‘हेरा फेरी 3’ में एक्टर कार्तिक आर्यन की हुई एंट्री, यूजर्स...

गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। शादी के छह साल बाद यह कपल माता-पिता बनने से काफी खुश हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…