Featured राजनीति

शनिवार को कुल्लू के एतिहासिक मैदान पर गरजेंगे केजरीवाल, भगवंत मान भी रहेंगे साथ

कुल्लूः आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को कुल्लू के एतिहासिक मैदान में पधारेंगे। जहां वह तिरंगा यात्रा के बाद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल प्रदेश हित में बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें..द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का ढांचा बड़ा ही लाचार है। शिक्षा से ही देश का विकास होता है ओर सही शिक्षा न मिलने से देश पिछड़ जाता है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की आवश्यकता है। प्रदेश में ईमानदारी की राजनीति की की आवश्यकता है। प्रदेश में अगर सरकार अच्छी शिक्षा नहीं उपलब्ध करवा सकती तो उन्हें सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ठाकुर ने कहा प्रदेश में आम आदमी पार्टी शिक्षा व स्वास्थ्य का मूलभूत ढांचा सुदृढ़ करेगी। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी नादौन में हुई बैठक आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुल्लू में होने वाली जनसभा व रथ यात्रा बारे में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सतिंद्र तोंगर ने की। इसमें आम आदमी पार्टी के हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र के अध्यक्ष राज ठाकुर, सोशल मीडिया इंचार्ज जगत निशा, नादौन विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष विकास डोगरा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तहसीलदार विजय शर्मा, ओबीसी विंग के प्रदेश सचिव शैंकी ठुकराल, चौधरी मुल्ख राज, मनोज कुमार, पंडित देश राज, अनिल कुमार, जिला परिषद सदस्य संजीव सेठी, अशोक कुमार, सेठी कुमार, रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, विपन कुमार, रवि कुमार, अश्वनी कुमार, शशि पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)