कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

6

कोलकाता: कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने रात में राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास सहित विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त रात करीब 11:00 बजे लाउडॉन स्ट्रीट स्थित अपने सरकारी आवास से एक अनुरक्षित पायलट कार में निकले। सबसे पहले वह पार्क सर्कस गए। वहां थाने में अधिकारियों से बात की उसके बाद वाटगंज, तिलजला, भवानीपुर और इकबालपुर थाने गए। उनके साथ अन्य पुलिस अधिकारी में थे।

कुछ दिन पहले तिलजला थाना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस आयुक्त ने इस थाने का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह वाटगंज थाने पहुंचे। इसी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व निर्माणाधीन भवन से लोहे की रॉड गिरने से एक युवक की मौत हो गयी थी। उन्होंने घटना की जांच में हुई प्रगति की भी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस कमिश्नर एकबालपुर थाने पहुंचे। छह महीने पहले यहां सांप्रदायिक दंगे हुए थे। फिलहाल उन्होंने थाना क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। यहां से वह भवानीपुर थाने पहुंचे। हाल ही में यहां डबल मर्डर हुआ था। आरोपी अभी फरार है।

यह भी पढ़ें-मेघालय: NPP से हाथ मिलाएगी पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट, बंतेइदोर लिंग्दोह ने कही ये बात

इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की सुरक्षा की भी समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को हर घंटे पेट्रोलिंग करने और पूरे क्षेत्र की निगरानी करने को कहा। हर सुबह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और सभी उपकरणों की जांच करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद वह अपने सरकारी आवास पर लौट आए। गौरतलब है कि पिछले साल लोहे की रॉड लेकर एक शख्स मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के अंदर घुस गया और रात भर सीएम के कमरे के बाहर ही रहा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)