Featured आस्था

दिवाली के समय लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानें 24 या 25 अक्टूबर को कब मनायी जाएगी दीपावली

लखनऊः हिंदू धर्म में दीपावली पर्व का विशेष महत्व है। यह अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक स्वरूप मनाया जाना वाला खास पर्व है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दीपावली पर्व की तिथि को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दीपावली पर्व के दौरान ही अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में लोगों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर संशय बरकरार है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरा कोई भी मांगलिक कार्य शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस साल दीपावली का पर्व कब मनाया जाएगा।

कब मनायी जाएगी दीपावली का पर्व
इस साल दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण पड़ जाने के कारण गोवर्धन व अन्न्कूट पूजा दो दिन बाद की जाएगी। दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर को है। इसके दूसरे दिन 25 अक्टूबर को ग्रहण हो जाएगा। जिस कारण गोवर्धन व अन्नकूट पूजा 26 अक्टूबर को की जाएगी। इसके दूसरे दिन 27 तारीख के यम द्वितीया व चित्रगुप्त पूजा की जाएगी। 24 अक्टूबर को सुबह उदया तिथि में नरक चतुर्दशी है, जिसमें सुबह लोग चौदस तिथि के विहित कर्म जैसे तेल मालिश इत्यादि कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें..World Students Day 2022: इस पूर्व राष्ट्रपति से है विश्व छात्र...

इसके उपरांत इसी दिन दोपहर बाद 4 बजकर 30 मिनट से अमावस्या लग जाएगी, तो रात को दीपावली मना सकते हैं। इसमें दीपदान व श्रीलक्ष्मी-गणेश पूजन किया जा सकता है। दूसरे दिन सूर्य ग्रहण के कारण अन्नकूट व गोवर्धन न करके इसके दूसरे दिन 26 अक्टूबर में करना शुभ रहेगा। धर्मशास्त्र में ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना गया है। इस साल दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इसके दूसरे दिन चूंकि सूर्य ग्रहण पड रहा है, इस कारण 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा न करके इसके दूसरे दिन 26 अक्टूबर को ही करना श्रेष्ठ रहेगा। 27 अक्टूबर को यमद्वितीय व चित्रगुप्त पूजा की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…