उत्तर प्रदेश राजनीति

BSP को तगड़ा झटका, अतुल द्विवेदी भाजपा में हुए शामिल

कौशाम्बीः आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी के कौशाम्बी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बड़ा झटका लगा है। बसपा के चायल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अतुल द्विवेदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंझनपुर स्थित कार्यायल में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

BSP में गुटबाजी चरम पर

इस दौरान अतुल द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बसपा में गुटबाजी चरम पर है और पार्टी के स्थानीय मामलों का फैसला भी केंद्रीय नेतृत्व करता है। मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया। मेरी तरह कई और भी नेता नाखुश हैं क्योंकि उन्हें पार्टी में घुटन महसूस होती है। ये भी पढ़ें..Electoral Bonds Scheme: क्या है चुनावी बॉन्ड, कैसे राजनीति दलों को मिलता था चंदा, जानें सब कुछ माना जा रहा है कि कौशाम्बी में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के बाद भी पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। आगामी चुनाव में इसकी भरपाई करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व इनको लोकसभा प्रत्याशी बना सकती है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)