दुनिया

राप्ती पुल के नीचे गिरी काठमांडू जा रही बस, दो भारतीय नागरिकों सहित 12 की मौत

Rapti bridge, अररिया: बिहार की सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल के डांग जिले के भलुवाद में बीती रात हुई बस दुर्घटना में बस पर सवार 35 यात्रियों में से 12 की मौत हो गई। जबकि अन्य यात्री घायल हो गए हैं। जिनका इलाज भलुवाड के अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

12 यात्रियों की मौत

मृतकों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। 12 यात्रियों की मौत की पुष्टि जिला पुलिस कार्यालय डांग के डीएसपी जनक बहादुर मॉल ने भी की है। पुलिस के मुताबिक सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला पुलिस कार्यालय, डांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने बताया कि चार की इलाज के लिए ले जाते समय और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेपालगंज की 60 वर्षीय कुसुम बासनेत, मकवानपुर हेटौंडा के 35 वर्षीय सौरभ विष्ट, चांदनाथ 9 जुमला के 40 वर्षीय मुन बहादुर रावत, बांके के 30 वर्षीय रामवरण हरिजन, रुकुम के 25 वर्षीय दीपक दांगी के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के अतिकुल्ला खैरे निवासी 67 वर्षीय योगेन्द्र राम, 31 वर्षीय मुने और काठमांडू चंद्रगिरी नगर पालिका-15 निवासी 65 वर्षीय ताराकांत पांडे की मौत हो गई है। जबकि मृतकों में अन्य चार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ेंः-न्याय यात्रा के बजाय ज्ञान यात्रा करें राहुल गांधी, बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात नेपालगंज से काठमांडू की ओर जा रही बस संख्या बी1, बी, 3001, बी, 3912 राप्ती गांव पालिका-1 स्थित राप्ती पुल से नीचे गिर गयी थी। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नेपाल पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों की पहचान व पता जानकर उनके परिजनों से सम्पर्क में लगी हूई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)