Featured मनोरंजन

फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी Kartik-Sara की जोड़ी, इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस से किया गया एप्रोच

kartik-sara मुंबईः फिल्म ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक साथ नजर आ सकते हैं। निर्माताओं ने ‘आशिकी 3’ के लिए सारा से संपर्क किया है। ‘आशिकी 3’ के मेकर्स कार्तिक के साथ सारा को कास्ट करना चाहते हैं और उनसे बात कर रहे हैं। फिलहाल मेकर्स ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हिट फिल्म आशिकी (1990) और आशिकी 2 (2013) के बाद यह फिल्म एक स्टैंडअलोन सीक्वल होगी। अगर सारा ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया तो कार्तिक-सारा की यह दूसरी फिल्म होगी। दोनों को इससे पहले इम्तियाज अली की 2020 की फिल्म ‘लव आजकल 2’ में साथ देखा गया था। साल 1990 में आई ‘आशिकी’ फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का काफी मनोरंजन किया था। इसके बाद साल 2013 में इस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। साथ ही दर्शकों को यह फिल्में काफी पसंद भी आई थीं। कार्तिक-सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, कार्तिक को हाल ही में रोहित धवन स्टारर शहजादा में देखा गया था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। ये भी पढ़ें..Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका,... इसके अलावा कार्तिक ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ में भी नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन के पास कबीर खान के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी है। तो वहीं एक्ट्रेस सारा अली खान के पास करीब 3-4 फिल्में हैं। वह लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही सारा ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में भी नजर आएंगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)