प्रदेश Featured महाराष्ट्र

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: महाराष्ट्र के दो मंत्रियों का कर्नाटक दौरा टला, देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात

मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद के संबंध में पूर्व नियोजित राज्य के दो मंत्रियों का कर्नाटक दौरा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का कर्नाटक दौरा विचार विमर्श के बाद तय किया जाएगा।

देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में मंगलवार को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिन है। इसलिए राज्य के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है और इसकी तैयारी की जा रही है। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के मद्देनजर मंगलवार को ही महाराष्ट्र के दो मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभूराजे देसाई कर्नाटक के बेलगावी में जाने वाले थे, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दोनों मंत्रियों का कर्नाटक दौरा स्थगित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें..Gold: अंडरगारमेंट्स में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का सोना,...

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। यह विवाद न तो महाराष्ट्र सरकार हल कर सकता है और ना ही कर्नाटक सरकार। इसलिए इस विवाद पर दोनों राज्यों को अनायास बयान जारी करने से बचना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। देश के किसी भी कोने में जाने से कोई किसी को रोक नहीं सकता। किसी भी तरह का अनुचित न हो इसे देखते हुए महाराष्ट्र के मंत्रियों का मंगलवार का पूर्व नियोजित टाला गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)