Featured मनोरंजन

बंगाल में हुई हिंसा पर ट्वीट करने पर कंगना का ट्विटर अकांउट सस्पेंड

kangana

मुंबईः अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगाल हिंसा पर किये गये कई ट्वीट्स और वीडियो शेयर करने के बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन के चलते कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड किया है। हालांकि इस सबसे से कंगना को कोई फर्क नही पड़ता। अब वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सक्रिय हो गयी हैं और एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद हुए हिंसक घटनाओं पर कंगना ने लगातार ट्वीट किये थे। बंगाल हिंसा पर उन्होंने कई वीडियो, तस्वीरें और पोस्ट किए थे। अब ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। हालांकि कंगना ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह काफी परेशान नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ेंःचुनाव खत्म होते ही बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, राजस्थान में 100...

वहीं इस घटना को लेकर कंगना रनौत ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा था कि मैं गलत थी, वह रावण नहीं था। वह तो सबसे अच्छा राजा था दुनिया में सबसे अच्छा देश बनाया, महान ऐडमिनिस्ट्रेटर था, विद्वान था और वीणा बजाने वाला और अपनी प्रजा का राजा था, वह तो खून की प्यासी राक्षसी ताड़का है। जिन लोगों ने उनके लिए वोट किया, खून से उनके हाथ भी सने हैं।