देश Featured

बस स्टाॅप के गुम्बदों पर बनाए कलश, बीजेपी सांसद के विरोध के बाद हुआ बदलाव

मैसूर: हिंदू कार्यकर्ताओं और मैसूर के भाजपा सांसद कोडागु प्रताप सिम्हा द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद कर्नाटक के अधिकारियों ने शहर में बस स्टॉप के ऊपर बनाई जा रही संरचना में बदलाव कर दिया है। कार्यकर्ताओं और सांसद ने दावा किया कि बस स्टॉप पर बनाए जा रहे गुंबद इसे एक मस्जिद का रूप दे रहे थे। अब इसमें बदलाव कर गुंबदों पर एक कलश बना दिया गया है।

बस स्टॉप मैसूर के कृष्णराजा विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। सांसद ने गुंबद जैसे ढांचे को गिराने के लिए चार दिन का समय दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें नहीं तोड़ा गया तो वह खुद जेसीबी से इसे ढहाएंगे।

ये भी पढ़ें..अगले माह ध्वस्त कर दिया जाएगा होटल लेवाना, आग लगने से गयी थी चार लोगों की जान

बस स्टाॅप के गुम्बद बने विवाद का कारण -

बता दें कि मैसूर-ऊटी रोड पर स्थित एक बस स्टाॅप विवाद का कारण बन गया है। बस स्टाॅप के ऊपर तीन गुम्बद हैं, जिस पर विवाद शुरू हो गया है। कर्नाटक के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा का कहना था कि ये गुम्बद किसी मस्जिद की तरह दिखते हैं। उन्होंने इंजीनियरों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने इस ढांचे को ध्वस्त नहीं किया तो वे खुद जेसीबी ले जाकर बस स्टाॅप को गिरा देंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…