Sunday, March 16, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजनदुल्हन बनीं Sonakshi Sinha को देख काजोल हुईं इमोशनल, कसकर गले लगाया

दुल्हन बनीं Sonakshi Sinha को देख काजोल हुईं इमोशनल, कसकर गले लगाया

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने सभी फैंस को सुखद झटका दे दिया। सोनाक्षी और जहीर की शादी में दोनों के परिवार, करीबी रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

काजोल के लुक ने खींचा सबका ध्यान 

दरअसल, रजिस्टर्ड शादी के बाद शाम को सोनाक्षी ने बॉलीवुड के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। फिलहाल इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस काजोल के एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है।

दुल्हन को देखकर भावुक हुईं काजोल

जब काजोल ने Sonakshi Sinha को दुल्हन के रूप में देखा तो वह अभिभूत हो गईं। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी इंस्टाग्राम पेज पे शेयर किया है। इसमें सोनाक्षी को देखकर काजोल की आंखों में पानी आ गया। रिसेप्शन पार्टी में लाल साड़ी, बालों में गजरा और हाथों में मेहंदी के साथ मैचिंग ट्रेडिशनल ज्वैलरी में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan Visits In SevaGram: आमिर खान ने सेवाग्राम में महात्मा गांधी के आश्रम का किया दौरा

पार्टी में काजोल और सोनाक्षी ने एक-दूसरे को कसकर गले लगाया। इस दौरान सोनाक्षी इमोशनल भी होती नजर आईं। इसके बाद नए जोड़े ने काजोल के साथ डांस किया। काजोल और सोनाक्षी की ये खूबसूरत बॉन्डिंग पहले किसी ने नहीं देखी होगी। नेटिज़न्स ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें