spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजस्थानJodhpur Rape Case : रिश्तेदार ने आठ माह की बच्ची से किया...

Jodhpur Rape Case : रिश्तेदार ने आठ माह की बच्ची से किया दुष्कर्म , बच्ची की हालत गंभीर

Jodhpur Rape Case : शहर में मानवता को शर्मसार करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। 40 साल के एक व्यक्ति ने 8 माह की बच्ची से दुष्कर्म किया। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं बच्ची का उम्मेद अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि उसका ऑपरेशन किया गया। इधर आज सुबह जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजन से बात की। साथ ही उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं का जायजा भी लिया। दुष्कर्म का मामला विवेक विहार थाना इलाके का मंगलवार शाम 4 बजे का है।

गंभीर हालत में बच्ची को कराया गया भर्ती     

देर रात बच्ची का ऑपरेशन किया गया। मासूम की हालत स्थिर बताई जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि, युवक ने अपने रिश्तेदार को घर में मरम्मत के काम के लिए बुलाया था। रिश्तेदार शराब लेकर घर पहुंचा तो दोनों ने पहले शराब पी। तब युवक की पत्नी ने भी शराब पी ली। थोड़ देर बाद पति-पत्नी सो गए। उनके पास ही आठ माह की बच्ची सो रही थी। आरोपी ने इस मासूम से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बेटी के रोने की आवाज सुनकर महिला जागी तो मासूम को लहूलुहान देखकर होश उड़ गए। उसने पति को जगाया और बेटी को अस्पताल ले गए।

ये भी पढ़ेंः- Delhi New CM: 19 फरवरी को होगा दिल्ली के नए सीएम ऐलान, 20 को होगा शपथ ग्रहण

Jodhpur Rape Case : पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में     

पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी के मोबाइल की लोकेशन निकाली। रात 9 बजे उसे हिरासत में ले लिया। मासूम का पिता और रिश्तेदार मजदूर है। आज सुबह जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल उम्मेद अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजन से बात की। साथ ही उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं का भी जायजा लिया है। अस्पताल अधीक्षक मोहन मकवाना भी साथ रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें