जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 11 की मौत

0
27

पुंछः जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के मंडी इलाके में एक यात्री बस खई में गिर गई। इस भीषण हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस बस में 24-30 यात्री सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें..यूपीः दोहरे हत्याकांड में एक परिवार के 12 सदस्यों समेत 17 दोषियों को उम्रकैद

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस मंडी से सौजियां जा रही थी। इसमें 24 से 30 यात्री थे। यह बस अचानक सड़क पर फिसलकर बरेली नाले में पलट गई। सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया है। अभी तक 11 शव बरामद किए गए हैं। कुछ कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

वहीं, इस हादसे पर दुख जताते हुए उपराज्यपाल ने मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 5-5 लाख रुपये की राहत की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। फिलहाल इस हादसे में घायलों को बचाने के लिए सेना का बचाव अभियान जारी है। घायलों को मंडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)