देश Featured

झारखंड महिला हाॅकी टीम ने लहराया परचम, मध्यप्रदेश को हराकर गोल्ड पर किया कब्जा

jharkhand-hockey-team रांची: पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। हॉकी मैच (बालिका) का फाइनल मैच शुक्रवार को ग्वालियर में खेला गया। पयर्टन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अधीनस्थ भाग लेते हुए झारखंड की बालिका हॉकी टीम ने फाइनल में मध्यप्रदेश को पेनल्टी में चार-तीन से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। बालिका टीम की इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उप निदेशक खेल साझा देव शंकर दास, हॉकी इंडिया के भोला सिंह, चीफ डी मिशन उमेश लोहरा, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ने हॉकी बालिका टीम की सदस्यों को बधाई दी है। ये भी पढ़ें..बंगाल में टीईटी 2022 के नतीजे घोषित, पूर्वी बर्धमान की इना... टीम के खिलाड़ियों रजनी केरकेट्टा, प्रमोद्नी लकड़ा, नीरू कुल्लू, रश्मि होरो, निक्की कुल्लू, अंकिता डुंग डुंग, बिनिमा धान, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, सेलेस्टीना होरो, संजना होरो, बालो होरो, निशा मिंज, संगीता, अनुपमा होरो, पूर्णिमा बरवा, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो के अलावा टीम कोच, मैनेजर मनोहर टोपनो, प्रतिमा, संतोष कुमार, हिमांशु, आदम होरो को भी बधाई देते उज्जवल भविष्य की कामना की है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)