देश Featured करियर

बंगाल में टीईटी 2022 के नतीजे घोषित, पूर्वी बर्धमान की इना सिंह रही टॉपर

RBSE rbse-board-exam
  कोलकाता: शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार को लेकर चल रहे विवाद के बीच साल 2022 में हुई प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। प्राथमिक शिक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष गौतम पाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। बर्धमान की पूर्व प्रतियोगी इना सिंह ने इसमें टॉप किया है। उन्हें 133 अंक मिले हैं। चार प्रतियोगी दूसरे स्थान पर हैं और चारों महिला हैं। टॉप टेन में कुल 177 प्रतिभागियों ने जगह बनाई है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे गौतम पाल ने टीईटी 2022 के नतीजे घोषित किए। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे नंबर पर आने वाले चार कंटेस्टेंट के नाम भी बताए। जिसमें हुगली की मनीषा कुंडू, पश्चिम मिदनापुर की मेघना चक्रवर्ती और दीपिका रॉय और पूर्वी बर्दवान की अदिति मजूमदार शामिल हैं। उनका स्कोर 132 है। तीसरे स्थान पर भी चार कंटेस्टेंट हैं। इनमें उत्तर 24 परगना के मेहंदी हसन, पूर्वी मिदनीपुर के विकास भक्त, पश्चिमी मिदनीपुर के मोनामी अधिकारी और बांकुरा के प्रह्लाद मंडल शामिल हैं। उनका स्कोर 131 है। गौतम ने बताया कि रिजल्ट घोषित होने के बाद टीईटी के बचे हुए 6.20 लाख अभ्यर्थी भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। यह भी पढ़ें-जामिया हिंसा: 13 फरवरी को होगी शरजील इमाम मामले में सुनवाई, पुलिस ने दायर... भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर राज्य भर में हंगामे के बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिसंबर 2022 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा टीईटी कराने का आदेश दिया था। परीक्षा के लिए छह लाख 90 हजार 932 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इनमें छह लाख 19 हजार 102 ने परीक्षा दी। इनमें से एक लाख 50 हजार 491 पास हुए। यानी कुल उम्मीदवारों का 24.31 फीसदी। 2022 की इस परीक्षा के परिणाम में देखने को मिला है कि डेढ़ लाख से अधिक टीईटी अभ्यर्थियों में 69 हजार 408 महिला अभ्यर्थी हैं। इनमें 81 हजार 77 पुरुष और छह थर्ड जेंडर के उम्मीदवार हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)