Home देश Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, पांच दिन तक गिरेंगी...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, पांच दिन तक गिरेंगी फुहारें

rain-forecast-in-jharkhand

रांची: राज्य में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची में बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश (Jharkhand weather) हो रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Jharkhand weather) की संभावना जताई है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना से भी इनकार किया गया है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर तक राज्य में मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम (Jharkhand weather) के बदलते मिजाज को देखते हुए 8 सितंबर तक अलर्ट येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार और 7 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। 8 सितंबर को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में। राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात की भी संभावना है। 9 सितंबर से 11 सितंबर तक के लिए मौसम विभाग ने अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

ये भी पढ़ें..झारखंड को मिला विस्टाडोम कोच, न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी में मिलेगी सुविधा

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून की गतिविधि एक बार फिर सामान्य हो गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश (Jharkhand weather) सिमडेगा जिले के बोलबा में 80.6 मिमी हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान गढ़वा में 32.8 डिग्री सेल्सियस और रांची में सबसे कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का असर अभी भी पूरे प्रदेश में है। मॉनसून टर्फ के झारखंड से गुजरने के साथ ही इसका असर दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि 8 सितंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version