देश Featured

सावन में बारिश को तरस रहा Jharkhand, राजधानी समेत कई जिलों में औसत से कम हुई बरसात

rain-in-jharkhand रांची: झारखंड में मॉनसून आये 20 दिन से ज्यादा हो गये हैं। हालांकि, बाबा की नगरी देवघर समेत कई जिलों में सामान्य बारिश (Jharkhand rain) दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक औसत से कम मानसूनी बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश (Jharkhand rain) साहिबगंज में और गढ़वा, सिमडेगा, देवघर, गोड्डा में सामान्य दर्ज की गयी। 19 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। चतरा, लातेहार, धनबाद और जामताड़ा जिले में 60 से 73 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक जून और जुलाई महीने में रांची में भी सामान्य से 44 फीसदी कम बारिश हुई है। पिछले साल की तरह इस साल भी मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश कम हो रही है। कृषि विभाग मानसून पर नजर बनाए हुए है। रांची के कृषि पदाधिकारी रामशंकर प्रसाद सिंह के मुताबिक विभाग 25 जुलाई तक बारिश का आकलन करेगा, उसके बाद संभावना के आधार पर आगे बढ़ेगा। ये भी पढ़ें..Himachal Pradesh: हिमाचल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ियों पर बिछी सफेद चादर रांची के कृषि पदाधिकारी रामशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्य में अब तक कम बारिश (Jharkhand rain) हुई है। भारत सरकार के बागवानी आयुक्त झारखंड की स्थिति का आकलन करने आये थे। उन्होंने स्थिति का आकलन किया और बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई तक इंतजार किया जाये। उसके बाद विभाग को संभावनाओं के आधार पर आगे की योजना बनानी होगी। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अगर 25 जुलाई तक भी स्थिति नहीं सुधरी तो किसानों को मोटे अनाज और कम वर्षा (Jharkhand rain) वाली फसल लगाने पर ध्यान देना होगा। राज्य के कुल 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में से अधिकतम 18 लाख हेक्टेयर में केवल धान की खेती की जाती है। ऐसे में कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अब तक जो बारिश हुई है, वह फसल के लिए अच्छी है, लेकिन खेतों में नहीं लग सकती। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)