Sunday, February 23, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइम15 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकार की थी माता-पिता...

15 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकार की थी माता-पिता की हत्या, हथौड़ा भी बरामद

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में दंपति की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बेटी 15 वर्षीया नीलम उर्फ खुशबू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके एक कथित प्रेमी को भी पकड़ा है। साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने एक हथौड़ा भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसी हथौड़े से वारकर आरोपी लड़की ने माता-पिता की हत्या कर दी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इन दोनों ने दंपति की हत्या रविवार देर रात कर दी थी। सोमवार सुबह दोनों की खून से लथपथ लाशें उनके घर से बरामद की गयी थीं।

ये भी पढ़ें..बिहार में सियासी हलचल तेज, राबड़ी देवी के आवास पर विधायक दल की बैठक शुरू

पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान एक नोट मिला था, जिसमें खुशबू की ओर से लिखा गया था कि उसके पिता ने उसकी मां की हत्या की है। इसके बदले में उसने पिता को मार डाला और खुद आत्महत्या करने जा रही है। पुलिस की जांच में यह पाया गया कि यह लिखावट खुशबू की नहीं है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने खुशबू को बिरसा नगर से गिरफ्तार किया। उसके साथ एक युवक को भी पकड़ा गया, जो कथित तौर पर उसका प्रेमी है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक का लगातार खुशबू के घर आना जाना करता था। घटना की रात भी वह वहीं था। पिता भूपेंद्र प्रसाद ने दोनों को एक साथ देख लिया, जिसके बाद कथित प्रेमी ने हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसी बीच उनकी पत्नी सविता ने भागने का प्रयास किया पर उसकी भी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने जो नोट बरामद किया था, वह भी कथित प्रेमी ने ही लिखा था। सिटी एसपी विजय शंकर ने बताया कि हत्या के कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। फरार बेटी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी हत्या का राज खुलेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें