Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशन उम्र की सीमा होः लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज...

न उम्र की सीमा होः लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज साहब को हुआ प्यार, 64 की उम्र में भाजपा नेत्री से रचाई शादी

रांचीः कहते है प्यार अंधा होता है, प्यार ना तो उम्र देखता है, ना ही जात। जब दो लोग प्यार में होते हैं तो उन्हें पूरी दुनिया बेगानी सी लगने लगती है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी झारखंड के गोड्डा में सामने आई है। दरअसल हम बात कर रहे है कि गोड्डा कोर्ट के प्रथम जज शिवपाल सिंह की। शिवपाल ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण फैसले सुना चुके हैं, लेकिन अपने प्यार को लेकर उन्हें 64 साल की उम्र में फैसला करना पड़ा।

ये भी पढ़ें..Cyrus Mistry की मौत को शरद पवार ने बताया निवेशकों के लिए बड़ा झटका

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं। रिटायरमेंट की उम्र में उन्होंने अपने एक फैसले से सभी को चौंका दिया है। 64 वर्षीय जज शिवपाल सिंह इस बार खुद प्यार की गिरफ्त में आ गये और उन्होंने सेवानिवृत होने से छह माह पूर्व आपसी और पारिवारिक रजामंदी के बाद दुमका के बासुकीनाथ धाम में अधिवक्ता व भाजपा नेत्री नूतन तिवारी से शादी कर ली।

जज

बार और बेंच में प्यार का अनोखा उदाहरण

जज शिवपाल सिंह उत्तर प्रदेश के जालौर जिला के शेखपुर खुर्द गांव के रहने वाले हैं। 2006 में उनकी पत्नी का निधन हो गया, उनका एक पुत्र व पुत्री है। इसी बीच जज शिवपाल सिंह को गोड्डा कोर्ट में ही प्रैक्टिस करने वाली नूतन तिवारी से प्यार हो गया है। उन्होंने वकील नूतन तिवारी से शादी रचा ली है। जबकि नूतन तिवारी (50 ) की पूर्व में शादी हुई थी लेकिन उनके पति का असमय निधन हो गया था। उनका एक बच्चा भी है। बताया जाता है कि जज शिवपाल सिंह अपने कैरियर में कई महत्वपूर्ण फैसले सुना चुके हैं, लेकिन अपने प्यार को लेकर उन्हें 64 साल की उम्र में फैसला करना पड़ा। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। जज शिवपाल सिंह ने इसे दो लोगों का निजी फैसला बताया है। दोनों अपने फैसले से खुश हैं।

ऐसे एक दूसरे के नजदीक आए दोनों

नूतन तिवारी से शिवपाल की नजदीकी उसी वक्त हुई जब शिवपाल सिंह सीबीआई की विशेष अदालत के जज थे। जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी की मुलाकात गोड्डा कोर्ट परिसर में ही हुई थी। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फिर नजदीकियां इस कदर बढ़ी कि जज साहब ने महिला वकील के साथ ही आगे की जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया। 64 साल की उम्र में उन्होंने 50 साल की नूतन तिवारी से शादी कर ली। इस संबंध में पूछे जाने पर नूतन तिवारी ने कहा कि अगले छह माह में शिवपाल सिंह प्रथम एडीजे गोड्डा रिटायर होने वाले हैं। इसके बाद दोनों मिलकर समाजसेवा का कार्य करेंगे। इधर गोड्डा में इन दोनों की शादी की चर्चा खूब हो रही है।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले से जुड़े देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी केस की सुनवाई जज शिवपाल सिंह ने ही की थी। जज शिवपाल सिंह उस वक्त सीबीआई की विशेष अदालत के जज थे। सुनवाई के दौरान लालू यादव और जज शिवपाल सिंह के बीच कोर्ट में उस वक्त हुई बातचीत सुर्खियां बनी थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें