Jharkhand: अयोध्या से आए अक्षत का घर-घर वितरण शुरू

3

रांची (Jharkhand): श्री रामजन्मभूमि में भव्य, दिव्य और अलौकिक नूतन मंदिर में नये भगवान श्री रामललाजी का अभिषेक 22 जनवरी को होने जा रहा है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने रांची के चुटिया स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में अयोध्या से आये अक्षत से पूजन कर परिवारों को आमंत्रित करने का 15 दिवसीय अभियान शुरू किया।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया कि झारखंड के लोकप्रिय कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक को पूज्य अक्षत और रामजी की तस्वीर देकर निमंत्रण देने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। अयोध्या से आए श्रद्धेय अक्षत से निमंत्रण पाकर पद्मश्री मुकुंद नायक ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए निमंत्रण स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें-मंदिर मतलब मानसिक गुलामी…, प्राण प्रतिष्ठा से पहले लालू-राबड़ी आवास के बाहर लगे पोस्टर पर मचा घमासान

विश्व में सनातन धर्म की पताका फहराएगा भारत

पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि श्री रामजी का जन्म त्रेतायुग में हुआ था। लेकिन, बाद में भारत भूमि पर कई त्रासदियाँ हुईं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। लेकिन, आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसमें 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका फहराएगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्राण संगठन मंत्री देवी सिंह, महंत गोकुलदास महाराज, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, श्रीराम नगर अभियान प्रमुख रतन केसरी, बबीता देवी, रेखा महतो, अविचल सिंह, अमित केसरी, विक्रम साहू, रवि महतो, पुष्पा महली, अंगद नायक, रमेश महतो समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)