spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशJhansi: बिहारी लाल आर्य ने जनता को दिया जीत का श्रेय, बोले-झांसी...

Jhansi: बिहारी लाल आर्य ने जनता को दिया जीत का श्रेय, बोले-झांसी का होगा ऐतिहासिक विकास

bihari-lal-arya-jhansi

झांसीः यूपी में नगर निकाय चुनाव 2023 में नगर निगम झांसी सीट पर भारी बहुमत से विजयश्री हासिल करने वाले पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य ने अपनी जीत का श्रेय झांसी की जनता को दिया है। उन्होंने कहा की जनता ने जिस तरह से आशीर्वाद देकर महापौर बनाया है। उनके एक-एक वोट के लिए वह ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को नया कलेवर मिल रहा है। ठीक उसी प्रकार वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की भूमि झांसी को भी नया रूप दिया जाएगा। अब नए भारत और यूपी के बाद जनता को अब नया झांसी देखने को मिलेगा। झांसी का नये तरीके से ऐतिहासिक विकास किया जाएगा।

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। जनता से किये गये सभी वादों को समय से पूरा किया जाएगा। यह जीत भारतीय जनता पार्टी की है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पार्टी की लगातार तीसरी बार जीत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें करीब 83 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा की पार्टी है। हमारी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। हमने चुनाव से पहले जनता की सुविधाओं के लिए जो भी संकल्प पत्र दिया और महानगर की जनता की जो भी वादा किया। उनका 100 प्रतिशत निदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें..यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की आंधी, मेयर पद की पांच…

कौन हैं बिहारी लाल आर्य

बिहारी लाल आर्य झांसी के रानीपुर के निवासी हैं। उनका जन्म एक जनवरी 1962 में हुआ है। उन्होंने राजनीति शास्त्र से एमए किया है। बिहारी लाल आर्य तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने पहला चुनाव मऊरानीपुर सीट से साल 1991 में कांग्रेस के टिकट से लड़ा था। लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी। 1993 और 1996 में उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई। 1997 में वह कांग्रेस से बगावत के बाद वह नरेश अग्रवाल की लोकतांत्रिक कांग्रेस में चले गये। इसके बाद बिहारी लाल आर्य को कल्याण सिंह सरकार में लघु उद्योग विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया। साल 2002, 2007 और 2012 में वह चुनाव मैदान में उतरे लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। बिहारी लाल आर्य साल 2017 में भाजपा के टिकट पर मऊरानीपुर विधानसभा सीट से जीते। लेकिन साल 2022 में भाजपा का अपना दल (एस) से गठबंधन होने के चलते उन्हें टिकट नहीं मिला। लेकिन उन्होंने पार्टी से इसका विरोध नहीं किया। जिसका इनाम उन्हें मेयर पद के लिए हुए चुनाव में मिल गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें