spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़साइरस मिस्त्री के दोस्त जहांगीर पंडोले को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

साइरस मिस्त्री के दोस्त जहांगीर पंडोले को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

मुंबई: पालघर में एक कार दुर्घटना में शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के उत्तराधिकारी साइरस पी. मिस्त्री के साथ मारे गए पूर्व राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियन जहांगीर दिनशॉ पंडोले का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को किया जाएगा। यह जानकारी परिवार ने दी। 49 वर्षीय पंडोले के परिवार में कमल डी. पंडोले, उनके भाई डेरियस और भाभी डॉ. अनाहिता पंडोले, फारुख और सिमोन पंडोले और योहान, रियान, लेलेह और जेह शामिल हैं।

पंडोले का अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई के डूंगरवाड़ी में होदीवाला बुंगी में मंगलवार को शाम 5 बजे पारसी परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। इससे कुछ घंटे पहले वर्ली श्मशान में उनके दोस्त मिस्त्री का अंतिम संस्कार होगा। डेरियस और जहांगीर दोनों अपनी युवावस्था में स्क्वैश चैंपियन थे और बाद में एक पेशेवर खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने 1991 में एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

ये भी पढ़ें..राष्ट्रपति भवन पहुंची प्रधानमंत्री शेख हसीना, PM मोदी ने किया जोरदार…

एक पारिवारिक मित्र के अनुसार, पंडोले परिवार पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थ प्रमुख ‘ड्यूक्स’ का पूर्व मालिक भी था, जो ‘मंगोला’ जैसे लोकप्रिय पेय का उत्पादन करता था। लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए, जहांगीर ने पहले नीदरलैंड स्थित केपीएमजी, लंदन के साथ एक निदेशक के रूप में काम किया था, जबकि डेरियस ने मुंबई में पारिवारिक व्यवसायों को संभाला। वह उस बदकिस्मत मर्सिडीज बेंज एसयूवी की पिछली सीट पर बैठे थे, जो 4 सितंबर की दोपहर को अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रोड-डिवाइडर से टकरा गई थी। जहांगीर और डेरियस अपने पिता दिनशा पंडोले की याद में कुछ धार्मिक अनुष्ठान करके उदवाडा से लौट रहे थे, जिनकी पिछले सप्ताह मृत्यु हो गई थी। साइरस मिस्त्री भी उनके साथ मर्सिडीज में बैठे थे। इससे पहले मिस्त्री के पिता पल्लोनजी एस. मिस्त्री का 93 साल की उम्र में 28 जून को मुंबई में निधन हो गया था।

काॅलेज में साथ पढ़े थे मिस्त्री और डेरियस –

डेरियस और मिस्त्री दक्षिण मुंबई के प्रसिद्ध कैथ्रेडल एंड जॉन कॉनन स्कूल में सहपाठी थे, जो कई मशहूर हस्तियों के अल्मा मेटर थे। डेरियस और उनकी पत्नी डॉ. अनाहिता इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें सोमवार तड़के मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया और उनका इलाज सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में चल रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें