22 जनवरी को सवा लाख दीपों से जगमगाएगी प्रभु श्रीराम की ससुराल

30

Nepal: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर देश में भव्य तैयारियां चल रही है। पीएम मोदी द्वारा अभिषेक के बाद 70 एकड़ में फैला ये मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए पूजा और अनुष्ठान का सिलसिला आज मंगलवार यानी 16 जनवरी से शुरू हो हो गया है, जो 22 जनवरी तक चलेगा। अब इसी बीच नेपाल से एक बड़ी खबर आ रही है। इस अवसर पर भगवान राम के ससुराल नेपाल के जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर परिसर में सवा लाख दीप जलाए जाने की तैयारी है।

जानकी मंदिर में जलेंगे सवा लाख दीप

जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंथ रामरोशन दास ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि, जानकी मंदिर परिसर में सवा लाख दीप जलाने की तैयारी है। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से जानकी मंदिर में सवा लाख दीप जलाए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की तरफ से 22 जनवरी को विशेष पकवान बनाया जाएगा जिसे प्रसाद के रूप में सम्पूर्ण जनकपुरवासियों के घर वितरण किया जाएगा।

Flight Delay: कोहरे का कहर, सभी एयरलाइनों के लिए जारी एसओपी, एयरपोर्ट पर होंगे वार रूम

22 जनवरी दीपों से रौशन होंगे घर

जानकी मंदिर के महंथ ने सभी लोगों से अपील की है कि, वो 22 जनवरी की शाम को अपने-अपने घरों को दीपों से रौशन करें। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना ना सिर्फ जनकपुरवासियों के लिए बल्कि सम्पूर्ण मिथिला क्षेत्र के लिए विशेष आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्सव ऐसा होना चाहिए जैसे कि दीपावली के समय करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)