Featured जम्मू कश्मीर

श्रीनगर में दर्ज की सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

बर्फबारी

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में ठंड ने अपना रुप दिखाना शुरु कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में शुक्रवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात है। जबकि लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के रूप में 0.7 डिग्री सेल्सियस श्रीनगर शहर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें..DM के बाद लखीमपुर खीरी के एसपी भी बदले, इन IPS अफसरों का भी हुआ तबादला

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में द्रास सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा पहलगाम में शून्य से 3.4 और गुलमर्ग में 0.6 न्यूनतम रहा। रात का न्यूनतम तापमान जम्मू में 11.8, कटरा में 11.6, बटोटे में 5.6, बनिहाल में 1.2 और भद्रवाह में 3.4 दर्ज किया गया। रात में आसमान साफ रहने के कारण अधिकारी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान

कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह पिछली रात से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकारी ने कहा कि इस जगह का तापमान सामान्य से माइन्स 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात का तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम था। यहां सामान्य से नीचे का तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)