Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशजलपाईगुड़ी हादसा: विसर्जन, सैलाब और चीख पुकार.. पलभर में मातम में बदल...

जलपाईगुड़ी हादसा: विसर्जन, सैलाब और चीख पुकार.. पलभर में मातम में बदल गया उत्सव, देंखे Video

मालबाजारः पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के माल बाजार में माल नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से कई लोग तेज बहाव में बह गए हैं। घटना में सात लोगों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि कई अभी लोग लापता हैं। 11 लोगों को नदी से निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। नदी के बीच में अभी 40 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की टीम और स्थानीय लोग जेसीबी की मदद से राहत और बचाव में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ से तेज गति से हो रहे पानी के बहाव के कारण लोगों को निकालने में दिक्कतें आ रही है।

ये भी पढ़ें..राजस्थान में सियासी संकट के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 201 RAS का तबादला, देखें लिस्ट

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

वहीं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में हुए हादसे के बाद प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने शुरू हो गये हैं। मौके पर बचाव कार्य में शामिल सिविल डिफेंस के एक कर्मचारी ने गुरुवार सुबह बताया कि वहां पुलिस तो थी लेकिन आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं थे, अन्यथा इस तरह लोगों की जान नहीं जाती।

प्रत्याक्षदर्शी ने बताया कि जब मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा था तब एक तरफ भीड़ बढ़ती जा रही थी और दूसरी तरफ नदी में पानी। तभी हमने सभी लोगों को सतर्क किया था। इसके कुछ ही देर बाद अचानक पानी बढ़ गया। लेकिन हमारे पास रस्सी के अलावा कुछ नहीं था। नाव भी नहीं थी। इसलिए इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई।

नाम नहीं छापने की शर्त पर उक्त सुरक्षाकर्मी ने दावा किया कि विसर्जन के लिये घाट के प्रभारी बनाये गये एनडीआरएफ अधिकारी पल्लब विकास मजूमदार अपनी ड्यूटी छोड़ कर रिश्तेदार के घर चले गए थे। पल्लब विकास मजूमदार से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, “मैं विसर्जन के शुरुआत से ही निगरानी कर रहा था। इस बीच एक बार अपने रिश्तेदार के घर गया था क्योंकि उनकी तबीयत बहुत खराब थी।” मजूमदार ने भी हादसे में हुई जानमाल की हानि के लिए बचाव के पर्याप्त साधनों की कमी को ही जिम्मेदार ठहराया।

अब तक आठ की मौत

दरअसल, बुधवार रात दशमी को प्रतिमा विसर्जन के दौरान माल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने और तेज बहाव के कारण कई लोग बह गए थे। इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 11 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस बीच, भारी बारिश के कारण गुरुवार सुबह से बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें