खेल Featured

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 के पहले फेज का शेड्यूल जारी, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2024 Schedule: क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का इंतजार क्रिकेट प्रेमी के लिए खुशखबरी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 शेड्यूल (IPL 2024 Schedule) को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को आईपीएल 17वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

IPL 2024 Schedule- पहले फेज में खेले जाएंगे 21 मुकाबले

हालांकि केवल 17 दिनों के मैचों की ही डिटेल जारी की गई। इस दौरान 21 मैच जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 22 मार्च खेला जाएगा। इस बार का आईपीएल 2024 काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि भारत में होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण इस बार आईपीएल दो चरणों में खेला जाएगा। पहले फेज के मैच 22 मार्च से 7 अप्रैल तक ही खेले जाएंगे। जबकि दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इसका ऐलान लोकसभा आम चुनावों की तारीखों के आने बाद किया जाएगा।

CSK-RCB के बीच खेला जाएगा

बीसीसीआई ने द्वारा जारी किए IPL 2024 के शुरुआती 17 दिनों का शेड्यूल के मुताबिक पहला मैच एमएस धोनी की कप्तानी वाली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल का आगाज एमएस धोनी वर्सेस विराट कोहली के रूप में होने वाला है। जाहिर है कि ये मुकाबला क्रिकेट प्रेमी बिल्कुल नहीं मिस करना चाहेंगे। यह मुकाबला सीएसके घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ipl-2024 पहले की तरह इस बार भी आईपीएल का धमाका दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। जारी शेड्यूल के मुताबिक इन 17 दिनों के दौरान क्रिकेट फैंस को कुल चार डबल हेडर देखने को मिलेंगे। डबल हेडर का मतलब है एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3.30 बजे से जबकि शाम के मैच 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

IPL 2024 Schedule (21 मैचों का )

  • 22 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई, रात 8.00 बजे
  • 23 मार्च- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
  • 23 मार्च- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
  • 24 मार्च- राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
  • 24 मार्च- गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  • 25 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  • 26 मार्च- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
  • 27 मार्च- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  • 28 मार्च- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  • 29 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  • 30 मार्च- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
  • 31 मार्च- गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
  • 31 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  • 1 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
  • 2 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  • 3 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  • 4 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  • 5 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  • 6 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  • 7 अप्रैल- मुंबई इंडियंस (MI) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC), मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
  • 7 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

 26 मई को हो सकता है IPL 2024  का फाइनल

बता दें कि आईपीएल 2024 भी आईपीएल के 2023 सीजन की तरह 74 मैच खेले जाएंगे। पिछली बार आईपीएल 60 दिनों तक चला था। लेकिन इस बार आईपीएल 67 दिनों तक चल सकता है। आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है।  18वीं लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल का शेड्यूल एक हफ्ते तक बढ़ाया जा सकता है। दरअसल 2019 में जब देश में लोकसभा चुनाव हुए थे तब भी ऐसा ही रुख अपनाया गया था, तब भी आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों में आया था। आईपीएल फाइनल 26 मई को खेले जाने की संभावना है। ipl-2024

IPL 2024 की टीमें

  1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
  2. मुंबई इंडियंस (MI)
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
  4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  5. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  6. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
  7. लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG)
  8. गुजरात टाइटंस (GT)
  9. पंजाब किंग्स (PBKS)
  10. राजस्थान रॉयल्स (RR)

IPL 2024 की टीमों के कप्तान

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) -महेंद्र सिंह धोनी
  • मुंबई इंडियंस (MI)- हार्दिक पांड्या
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- श्रेयश अय्यर
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- फाफ डुप्लेसिस
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)- ऋषभ पंत/डेविड वॉर्नर
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- एडन मार्कराम
  • लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG)- केएल राहुल
  • गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल
  • पंजाब किंग्स (PBKS)- शिखर धवन
  • राजस्थान रॉयल्स (RR)-  संजू सैमसन
ipl-team-captain-list ipl-2024-

IPL 2024 Prize Money

आईपीएल के पहले दो संस्करणों में, विजेता टीम को 4.8 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता को 2.4 करोड़ रुपये से सम्मानित किया गया था। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद 20 करोड़ रुपये दिये गये थे। जबकि उपविजेता गुजरात टाइटंस के खाते में 13 करोड़ रुपए आए थे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहने वाली मुंबई इंडियंस को 8 करोड़ रुपये और चौथे नंबर की टीम लखनऊ सुपर जायटंस को 7 करोड़ रुपये मिले। विजेता: 20 करोड़ (लगभग $2.4 मिलियन) उपविजेता: 13 करोड़ रुपये (लगभग $1.56 मिलियन) तीसरा स्थान: 8 करोड़ रुपये (लगभग $960k) चौथा स्थान: 7 करोड़ रुपये (लगभग $842k)

IPL All Season Winner List

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) के अभी तक कुल 16 सीजन खेले जा चुके हैं, जबकि 17वां सीजन इस बार खेला जा रहा है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस है। दोनों टीमों ने अभी तक कुल पांच-पांच बार खिताब अपने नाम किए है। इसके अलावा कोलकाता दो बार। जबकि राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस,डेक्कन चार्जर्स एक-एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। ipl-winning team

IPL का इतिहास

ipl-trophy-2024 बता दें कि आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास में पहली बार खिताब जीतने वाली टीम बनी थी। महान लेग स्पिन शेन वार्न के नेतृत्व में राजस्थान ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया खिताब पर कब्जा किया था। फाइनल मैच में राजस्थान ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया था। पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे मजबूत टीमों में से एक थी लेकिन 2008 खिताब जीतने से चूक गई थी। हालांकि चेन्नई ने 2010 में अपना पहला खिताब जीता था। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट कोहली ने 15 सीजन में कुल 6411 रन बनाए हैं, वहीं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट ड्वेन ब्रावो ने लिए हैं। ब्रावो के खाते में 15 सीजन तक 181 विकेट दर्ज हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)