IPL 2023: मुंबई की रोहित बिग्रेड ने किया बड़ा कारनामा, IPL इतिहास में आज तक नहीं कर पाई कोई टीम

19

ipl-2023-mumbai-indians

मोहालीः पंजाब के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में बुधवार को खेले गए IPL 2023 के 46नें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 215 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जिसे मुंबई की टीम ने 18.5 ओवर में आसानी से चेस कर लिया। इसी के साथ मुंबई ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई की टीम ने लगातार दो मैचों में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर चेज करने वाली IPL इतिहास की पहली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने यह कारनामा सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत किया।

इशान-सूर्या के तूफान में उड़ा पंजाब

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इससे पहले 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 213 रनों का टारगेट चेज किया था। इसके बाद बुधवार को पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए 215 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई के लिए इशान किशन 75 और सूर्यकुमार यादव ने 66 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। इशान और सूर्या की पारी के दम पर मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत से मुंबई के दस अंक हो गए और वह अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें..UP Nikay Chunav: 37 जिलों में 11 बजे तक 19.07 फीसदी हुआ मतदान, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

mumbai-indians-ipl-2023

लिविंगस्टो और जितेश शर्मा की पारी गई बेकार

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन के नाबाद 82 रन की मदद से तीन विकेट पर 214 रन बनाये। इसके अलावा पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 27 गेंद में नाबाद 49 रन की तूफानी पारी खेली। लिविंगस्टोन और जितेश ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 56 गेंद में 119 रन जोड़े। लिविंगस्टोन ने जोफ्रा आर्चर के 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के भी जड़े। वहीं जवाब में मुंबई ने सात गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 214 रन बनाने के बाद पंजाब को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से काफी उम्मीदें थी। लेकिन उन्होंने 3.5 ओवर में 66 रन लुटाकर टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

हालांकि बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई शुरूआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के रुप में बड़ा झटका लगा था। लेकिन यहां से ईशान किशन और कैमरन ग्रीन ने पारी को संभाला। ग्रीन के आउट होते ही सूर्य कुमार ने मोर्चा संभाल लिया। ईशान ने 41 गेंदों पर सबसे ज्यादा 75 रन तेजतर्रर पारी खेली। जबकि सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों की तूफानी पारियों के दम पर मुंबई ने 4 विकेट गंवाकर 216 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

mumbai-indians-ipl-2023

एक सीजन में दो बार 200 प्लस रनों का चेस करने वाली टीम

2014 में पंजाब किंग्स
2018 में चेन्नई सुपर किंग्स
2023 में मुंबई इंडियंस

IPL में सबसे सफल रन चेज

224 रन राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह साल – 2020
219 रन मुंबई इंडियंस पंजाब चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली, साल- 2021
215 रन राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, साल- 2008
215 रन मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, साल- 2023
213 – लखनऊ सुपर जायंट्स vs आरसीबी, बैंगलोर, 2023

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)