खेल

IPL 2022: SRH पर मिली जीत के बाद वॉर्नर के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड

warner IPL (1)
David Warner

मुंबईः गुरुवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर (David Warner) ने 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 58 गेंदों में खेली गई उनकी इस पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वॉर्नर ने इस पारी की बदौलत एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा नाबाद अर्धशतक लगाने के माले में चौथे खिलाड़ी बन गए है।

ये भी पढ़ें..हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक जुलाई से प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के रोहित शर्मा (18) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वॉर्नर (David Warner) आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में एबी डिविलियर्स (25) पहले स्थान पर हैं। जबकि क्रिस गेल 22 अवॉर्ड्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल इतिहास में 18वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। इसी के साथ उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सूची में पांचवें नंबर पर हैं। उन्हें13 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

वॉर्नर ने गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 207 रन बनाए। वार्नर ने रोवमैन पॉवेल ( नाबाद 67) के साथ 122 रनों की नाबाद शतकीय साझेदारी की। वॉर्नर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इसकेअलावा वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नाबाद अर्धशतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वॉर्नर ने 18 नाबाद अर्धशतक लगाए हैं। इस मामले में एबी डिविलियर्स टॉप पर हैं। उन्होंने 23 नाबाद अर्धशतक लगाए हैं। जबकि शिखर धवन 21 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने 20 नॉट आउट हाफ सेंचुरी लगाई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)