Featured फोटो

International Yoga Day 2023 in Pics: जन-जन ने किया योग, देखें खूबसूरत तस्वीरें

international-yoga-day-2023-photos International Yoga Day 2023 in Pics: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 (International Yoga Day 2023) पर आज पूरे देश में उत्साह के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। मैदानों से लेकर पहाड़ों की खूबसूरत वादियों पर भी लोग योग कर सेहत का संदेश दे रहे हैं। योग से कोई अछूता नहीं है। आम लोगों से लेकर जवान व राजनेता भी योगाभ्यास कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 (International Yoga Day 2023) इस साल ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की थीम के साथ मनाया जा रहा है। लोग इसमें न सिर्फ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी निरोग रहने की सीख भी दे रहे हैं। योग दिवस पर आइए देखते हैं कुछ झलकियां (International Yoga Day 2023 in Pics) -

भाजपा नेता चित्रा ने पारंपरिक नौवारी साड़ी में किया योग

chitra-vagh-yoga भाजपा नेता चित्रा किशोर वाघ ने अन्य महिलाओं के साथ पारंपरिक मराठी नौवारी साड़ी पहनकर गेटवे ऑफ इंडिया के सामने योग किया।

सेना के जवानों ने किया योगाभ्यास

indian-army-perform-yoga-in-arunachal-pradesh अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के जवानों ने किया योगाभ्यास। yoga-in-arunachal

छात्राओं ने किया अंडरवाटर योगा

underwater-yoga-jabalpur ये फोटो अंडरवाटर योगा की है, जिसे अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर जबलपुर में छात्राएं कर रही हैं। ये भी पढ़ें..International Yoga Day 2023: सेना के जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास

यमुना नदी में योग

yoga-on-yamuna-river-new-delhi नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को नई दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना नदी में योग करते प्रतिभागी।

छात्रों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

swami-narayan-gurukul-students-yoga ये तस्वीर सूरत की है। स्वामीनारायण गुरुकुल में छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।

रजौरी में भारतीय सेना के जवानों ने किया योगाभ्यास 

indian-army-yoga-in-rajouri जम्मू-कश्मीर के रजौरी में भारतीय सेना के जवानों ने पुल पर योगाभ्यास किया।

डाॅग स्क्वायड के साथ किया योग

yoga-perform-with-dog-squad अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आईटीबीपी की 15वीं बटालियन ने डाॅग स्क्वायड के साथ योग किया।

नौसेना के जवानों ने शिप पर योग किया

indian-navy-perform-yoga अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में थीम ओशन रिंग ऑफ योगा के हिस्से के रूप में नौसेना के जवानों ने एक जहाज पर योग किया।

दुनिया की सबसे ऊंची अंतरिक्ष वेधशाला में योग

indian-army-performs-yoga भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख के हानले में दुनिया की सबसे ऊंची अंतरिक्ष वेधशाला में योग किया।

कर्तव्य पथ के पास लॉन में सामूहिक योग

yoga-day-in-kartavya-path-new-delhi नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास एक लॉन में सामूहिक योग सत्र में भाग लेते योग अभ्यासी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)