Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डराहुल बोले- अनावश्यक खर्चों की बजाय वैक्सीन-ऑक्सीजन पर दें ध्यान सरकार

राहुल बोले- अनावश्यक खर्चों की बजाय वैक्सीन-ऑक्सीजन पर दें ध्यान सरकार

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच ऑक्सीजन व अन्य जरूरी दवाइयों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र पीआर मैनेजमेंट और अनावश्यक प्रोजेक्ट के बजाय लोगों की जान बचाने के लिए पैसे खर्चने पर ध्यान दे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि पीआर और अनावश्यक प्रोजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहरायेगा। इससे निपटने के लिए देश को तैयार करना होगा। वर्तमान दुर्दशा असहनीय है!

यह भी पढ़ेंः-लखनऊ पश्चिम के बीजेपी विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, रक्षा मंत्री ने जताया दुख

उल्लेखनीय है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,46,786 नए मामले सामने आए है, जबकि इस दौरान 2,624 लोगों की मौत हुई है। इस तरह अब तह कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हो गई है। वहीं कुल मरने वालों की संख्या 1,89,544 हो गई है। देश में वर्तमान में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है। राहत की बात ये है की टीकाकरण अभियान से चल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,01,412 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,83,79,832 हो गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें