Indian Airforce का हैरतअंगेज कारनामा, हवा में भरा मिस्र के लड़ाकू विमान में ईंधन

48

indian-airforce

काहिराः भारतीय वायुसेना पूरी दुनिया में अपनी श्रेष्ठता साबित कर रही है। मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों ने हवा में मिस्र के लड़ाकू विमानों में ईंधन भरकर एक बार फिर अपनी क्षमताओं को साबित किया। मिस्र की राजधानी काहिरा में 27 अगस्त से संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार-23 का आयोजन किया जा रहा है। 16 सितंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना पहली बार हिस्सा ले रही है।

मिस्र और भारत के साथ-साथ अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायुसेना की टुकड़ियां भी यहां मौजूद हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य इसमें शामिल देशों के बीच सद्भाव स्थापित करना और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है। भारतीय वायुसेना के दल में पांच मिग-29, दो आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 विमान शामिल हैं। उनके साथ स्क्वाड्रन कर्मियों के साथ गरुड़ विशेष बल के जवान भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Korba: कोरबा में हाथियों का आतंक, घर में घुसकर बुजुर्ग को…

इस सैन्य अभ्यास का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें भारतीय वायुसेना के आईएल-78 ने मिस्र के मिग-29 लड़ाकू विमान में हवा में ईंधन भरा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भारतीय वायुसेना के विमानों के हैरतअंगेज कारनामे वायरल हो रहे हैं। गौरतलब है कि भारत और मिस्र के बीच हमेशा से गहरे रिश्ते रहे हैं। 1960 के दशक में दोनों देशों ने संयुक्त रूप से एयरो-इंजन और विमान के विकास पर काम किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)