भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने किया मतदान, PM MODI को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

10
india-richest-woman-savitri-jindal-casts-her-vote

Chandigarh : 33 अरब डॉलर की संपत्ति वाली 74 वर्षीय भाजपा नेता और सबसे अमीर भारतीय महिला सावित्री जिंदल ने शनिवार को हरियाणा में अपने गृहनगर हिसार में अपना वोट डाला। सावित्री जिंदल के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल चुनाव मैदान में हैं। वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सावित्री जिंदल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में देश ने तेज गति से विकास किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। सावित्री के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल (54) कुरूक्षेत्र सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस से तोड़ा था नाता

मार्च में सावित्री और उनके बेटे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही कांग्रेस से उनका करीब दो दशक से चला आ रहा रिश्ता खत्म हो गया। नवीन जिंदल आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आप हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है और उसे कुरुक्षेत्र सीट दी गई है। बाकी नौ सीटों पर कांग्रेस आप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Voting : सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान, दिल्ली से ज्यादा यूपी में वोटिंग

हरियाणा की 10 सीटों पर चुनाव

पति की मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल ने राजनीति में प्रवेश किया। 2005 में हिसार विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद वह हरियाणा सरकार में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने 2009 में हिसार से विधानसभा चुनाव जीता और 2013 में मंत्री बनीं।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा।

  (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)