Wednesday, October 23, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशSP-Congress: सपा-कांग्रेस में 17 सीटों पर बनी सहमति, इस सीट पर अपना...

SP-Congress: सपा-कांग्रेस में 17 सीटों पर बनी सहमति, इस सीट पर अपना कैंडिडेट लेंगे वापस अखिलेश 

SP-Congress Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। दोनों दलों के बीच 17 सीटों पर सहमति बन गई है। आज शाम तक सीट बंटवारे का ऐलान हो जाएगा। सूत्रों की माने तो इस गठबंधन में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की अहम भूमिका रही। माना जा रहा है कि आज रात तक सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। जल्द ही सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। बाकी बातें तो पुरानी हो गयीं। अंत भला तो सब भला। अखिलेश ने कहा, सपा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश करेग। समय आने पर लोगों को जिम्मेदारी दी जायेगी।

सपा ने कांग्रेस को सीतापुर समेत 17 सीटों का दिया था ऑफर

बता दें कि दोनों पार्टियों की राज्य इकाइयों ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। सपा ने कांग्रेस को सीतापुर समेत 17 सीटों का ऑफर दिया था, कांग्रेस इस पर राजी हो गई है। सूत्रों की माने तो अभी भी दो-तीन सीटों पर बातचीत चल रही है। समाजवादी पार्टी अमरोहा सीट कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ सकती है। यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। दरअसल तीन सीटों पर दावेदारी को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान चल रही थी।

ये भी पढ़ें..Arvind Kejriwal ने भाजपा पर साधा निशाना, विधानसभा में भ्रष्टाचारी कहकर गिनाये कई नेताओं के नाम

इन सीटों पर फंसा था पेंच

‘इन तीन सीटों पर थी खींचतान’ एक दिन पहले खबर आई थी कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान हो गई है। स्थानीय स्तर पर सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस को मुरादाबाद, बलिया और बिजनौर सीटें देने को तैयार नहीं हैं। वहीं कांग्रेस बलिया सीट पर अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए दांव लगाना चाहती है. वहीं बलिया को सपा का गढ़ माना जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें