खेल Featured टॉप न्यूज़

Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक दोहरा शतक, कई रिकॉर्ड किए ध्वस्त

Yashasvi Jaiswal, नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के विशाखापत्तनम में पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट खेला जा रहा है। मैच दूसरे दिन टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दमदार दोहरा शतक ठोका है। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक है। उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए 171 रन की पारी खेली थी।

Yashasvi Jaiswal ने कई रिकॉर्ड किए ध्वस्त

यशस्वी ने 277 गेंद पर शोएब बशीर को चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वह 209 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं यशस्वी ने अपने इस दोहरे शतक से कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही यशस्वी भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा ओपनर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 22 साल और 37 दिन में पूरा किया। हालांकि इस लिस्ट में सबसे ऊपर विनोद कांबली का नाम है। ये भी पढ़ें..IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड पर अकेले भारी पड़े यशस्वी जायसवाल, भारत के नाम पर पहला दिन कांबली 1993 में 21 साल और 35 दिन की उम्र में यह कारनामा इंग्लैंड के ही खिलाफ किया था। हालांकि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के दोहरे शतकधारी जावेद मियांदाद हैं, जिन्होंने 19 साल और 140 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। जायसवाल भारत की तरफ से टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

Yashasvi Jaiswal: दिग्गजों की लिस्ट में हुई शामिल

इससे पहले यह कारनामा विनोद कांबली,सौरव गांगुली और गौतम गंभीर ने कर चुके हैं। जायसवाल ने अपना दोहरा शतक 10 पारियों में जड़ा है। जबकि उनसे ऊपर चेतेश्वर पुजारा (9), सुनील गावस्कर (8), मयंक अग्रवाल (8) और विनोद कांबली (4 पारियां) हैं। वहीं अब जायसवाल भारत के लिए टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले 25वें खिलाड़ी बन गए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)