राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन संस्करण रद्द

0
76

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन संस्करण, जो अगले साल चंडीगढ़ में होने वाला था, को रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने उक्त जानकारी दी।

कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) के सहयोग से कॉमनवेल्थ गेम्स इंडिया (सीजीआई) के कार्यकारी बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया। सीजीएफ के अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि हम निराश हैं कि 2022 राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप अब नहीं होगी। हालांकि, वर्तमान माहौल में यह सही निर्णय है। विज्ञप्ति में कहा गया कि हम बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।।

यह भी पढ़ेंः-साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ का यहां शुरू हुआ विरोध

बता दें कि यह निर्णय कई कारकों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद आया है, जिसमें वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न अनिश्चितता भी शामिल है। एक अलग राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप आयोजित करने का निर्णय पिछले साल ब्रिटेन के बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यक्रम से तीरंदाजी और निशानेबाजी दोनों को हटा दिए जाने के बाद लिया गया था।