Cold Wave Alert in MP: पहाड़ों से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। एमपी के नौ शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे चला गया है। प्रदेश में सबसे कम 1 डिग्री सेल्सियस तापमान कल्याणपुर (शहडोल) और हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। रविवार को लगातार 7वें दिन भी प्रदेश में शीतलहर जारी।
Cold Wave Alert in MP: 10 साल का टूटा रिकॉर्ड
अगले 48 घंटे यानी 2 दिन और ऐसी ही कड़ाके की ठंड रहेगी। आज यानी सोमवार को भी भोपाल, जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। पिछले 10 साल में यह दूसरा मौका है जब दिसंबर इतना ठंडा रहा है। 2021 में भोपाल में तापमान चार डिग्री से कम दर्ज किया गया था। रविवार को 17 शहर शीतलहर की चपेट में रहे। इनमें से चार शहर भीषण शीतलहर की चपेट में रहे। हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में पारा 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Cold Wave Alert in MP: IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग (Mp Weather) के अनुसार पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले 48 घंटे बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, उमरिया, मंडला, शहडोल और अनुपपुर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बर्फ जम सकती है। वहीं मंदसौर, झाबुआ, जबलपुर, भोपाल नीमच, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, बुरहानपुर, खंडवा, छतरपुर, सिंगरौली, कटनी, डिंडोरी, पांढुर्ना, सिवनी, पन्ना, बालाघाट और सतना में शीतलहर का येलो अलर्ट है।
ये भी पढ़ेंः- Delhi Weather Update: कोल्ड वेव से लोगों का बुरा हाल
Cold Wave Alert in MP: पचमढ़ी और शहडोल में 1 डिग्री पहुंचा पारा
इस सीजन में शनिवार-रविवार की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में पारा 1 डिग्री के रिकॉर्ड तापमान पर पहुंच गया है। वहीं, उमरिया, मंडला, शाजापुर के गिरवर, अनूपपुर के अमरकंटक, रायसेन, राजगढ़, बालाघाट के मलाजखंड में पारा 5 डिग्री से नीचे रहा।
नौगांव, मलाजखंड, रीवा, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़ में 6 डिग्री से नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल और जबलपुर सबसे ठंडे रहे। भोपाल में रात का तापमान 4.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा तापमान इंदौर में 9.4 डिग्री रहा। ग्वालियर में 5.2 डिग्री और उज्जैन में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे प्रदेश में रविवार को दिन में भी शीतलहर का असर महसूस किया गया।