देश Featured

Dhanbad: अवैध खनन के दौरान अचानक धंसी चाल, नाबालिग समेत दो की मौत

mining-in-dhanbad धनबाद : झरिया विधानसभा क्षेत्र के भोरा में बीसीसीएल के ए पैच आउटसोर्सिंग में अवैध खनन के दौरान धंसने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को उनके परिजन अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए हैं। अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों के नाम मदन प्रसाद उर्फ ​​पवन (25) और जितेंद्र यादव (10) हैं। घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए हैं। सूचना पर भोरा ओपी पुलिस व जोड़ापोखर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटना पूर्वी झरिया के 4ए इलाके में हुई। प्रतिदिन की भांति आज भी परियोजना में सैकड़ों अवैध खननकर्ता कोयला काट रहे थे कि अचानक चाल धंस गई। फिर ओवरबर्डन नीचे गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आनन-फानन में कोयला काटने वालों ने शव निकाल कर भाग गए। ये भी पढ़ें..Jharkhand: अपहरण के बाद प्राचार्य की हत्या, काॅलेज को लेकर चल रहा था विवाद

खदान में डूबी बच्ची को बाहर निकाला -

गिरिडीह जिले के हेरोडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताटांड़ के बंद पत्थर खदान में शुक्रवार को आठ वर्षीय बच्ची लक्ष्मी कुमारी  डूब गई। स्थानीय गोताखोरों ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद बच्ची को गहरे पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। बताया गया कि लक्ष्मी कुमारी कुछ महिलाओं के साथ भोक्तटांड पत्थर खदान में नहाने के लिए गई थी। वह गहरे पानी में चली गई। आनन-फानन में महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। आसपास के जानकार गोताखोरों ने बालिका को गहरे पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)