Featured आस्था

Chankya Niti: इन चार बातों का रखेंगे ख्याल तो जीवन बना रहेगा हमेशा खुशहाल

नई दिल्लीः आचार्य चाणक्य सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। वे कौटिल्य या विष्णुगुप्त नाम से भी विख्यात हैं। पिता श्री चणक के पुत्र होने के कारण वह चाणक्य कहे गए। विष्णुगुप्त कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति के महाविद्वान और अपने महाज्ञान का ’कुटिल’ सदुपयोग, जनकल्याण तथा अखंड भारत के निर्माण जैसे सृजनात्मक कार्यों में करने के कारण वह कौटिल्य कहलाए। उनकी नीतियां आज भी लोगों को प्रेरित करती रहती हैं और जीवन जीने की सीख देती रहती हैं।

आचार्य चाणक्य का कहना था कि जो मित्र आपके सामने चिकनी-चुपड़ी बातें करता हो और पीठ पीछे आपके कार्य को बिगाड़ देता हो, उसे त्यागने में ही भलाई है। ऐसे मित्र उस बर्तन के समान है, जिसके ऊपर के हिस्से में दूध लगा हुआ है लेकिन अंदर विष भरा हुआ है। जीवन को खुशनुमा और सफल बनाने के लिए मित्रों के चयन में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। यदि आपको अच्छा मित्र मिल गया, तो वह सदैव आपका मार्गदर्शन करता रहेगा लेकिन यदि कुटिल मित्र आपको गर्त में ही ले जाएगा। आचार्य कहते थे कि मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता और जागते रहने से भय नहीं होता। यदि आप जीवन में दरिद्रता से परेशान हैं और इसे भाग्य का लिखा हुआ मानते हैं, तो आप पूरी तरह गलत हैं। अगर आप निरंतर सच्चाई के पथ पर चलते हुए कठिन परिश्रम करते हैं, तो कुछ समय बाद ही आपके जीवन से दरिद्रता का नाश हो जाएगा। यदि आप अपने जीवन में कलह नहीं चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे बड़ा हथियार मौन है।

ये भी पढ़ें..Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर होने पर भावुक हुए नीरज...

कोई भी व्यक्ति सबसे अधिक परेशान अपनी व्यर्थ की बातों से ही होता है। यदि आप बेवजह की बातों में न पड़कर केवल अर्थपूर्ण बातें ही करेंगे, तो कभी भी आप कलह से दुखी नहीं होंगे। आचार्य चाणक्य का कहना था कि जिस आध्यात्मिक सीख को आचरण में नहीं लाया जाता, वह जहर के समान है। अध्यात्म से जुड़ी चीजों को सीखने के बाद भी यदि आप उसे अपने आचरण में नहीं लाते हैं, तो उसका कोई मूल्य नहीं है। धर्म आपको हमेशा जड़ों से जोड़े रखता है और आपको सत्कर्म करने की प्रेरणा देता है, ऐसे में इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए कि आप धर्म के पथ को कभी न छोड़ें।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…