Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

ध्यान के समय मन भटकता है तो जरूर रखें इन बातों का ख्याल

नई दिल्लीः योग करने से मन शांत और चेतना से भरपूर रहता है। घंटों कामकाज करने वाले लोगों के लिए योग बहुत ही लाभदायक होता है। रोजाना कम से कम 20 मिनट योग और ध्यान (मेडिटेशन) करने से तनाव दूर रहता है और स्फूर्ति बरकरार रहती है। ध्यान करने का सबसे ज्यादा फायदा मानसिक विकास पर होता है। इसके रोजाना करने से आप काम पर अच्छे से फोकस कर सकते है और मन कभी भी विचलित नही होता है। इसके साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है। जिससे आप किसी भी काम को बेहतर ढंग से कर पाते हैं। लेकिन ध्यान करना भी कम कठिन काम नही होता है।

कभी-कभी कुछ लोगों को ध्यान में या तो मन नही लगता या फिर ध्यान करते समय बेचैनी होने लगती है। इसलिए ध्यान करने से पूर्व कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना आवश्यक है। ध्यान के लिए सबसे पहले जरूरी है उचित समय। समय और ध्यान का गहरा संबंध है। क्योंकि किसी भी समय ध्यान करने से मन जरूर भटकेगा। इसलिए ध्यान करने के लिए सुबह और शाम का समय बेहद अच्छा माना जाता है। क्योंकि सुबह के समय किसी भी तरह का शोर नही होता और ताजी हवा भी चलती है। जिससे ध्यान के समय आप खुद को प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें-दुनिया में पहली बार इस देश में सामने आए बर्ड फ्लू...

इसके साथ ही ध्यान करने के लिए उचित जगह का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कई लोग बेडरूम में ही ध्यान करते हैं जिसके चलते उनका मन ध्यान पर नही लगता। ध्यान हमेशा प्राकृतिक वातावरण में ही करना चाहिए। जहां पर्याप्त हरियाली हो और ताजी हवा भी चल रही हो। ध्यान करते समय बैठने के तरीका भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई लोग ध्यान के वक्त ढीले होकर बैठते हैं जो बिल्कुल भी उचित नही है। ध्यान लगाते समय हमेशा सीधे होकर बैठना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान के समय टाइट कपड़े बिल्कुल भी न पहनें।